{"_id":"69669b02398496f986075b0f","slug":"science-studies-going-on-without-lab-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-878431-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बिना लैब के चल रही विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बिना लैब के चल रही विज्ञान की पढ़ाई
Wed, 14 Jan 2026 12:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सुविधाओं का अभाव मेधावियों के भविष्य पर भारी पड़ रहा है। करीब डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद विद्यालय में विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण नहीं हो पाया है। प्रयोगात्मक कक्षाओं की कमी और संसाधनों के अभाव के कारण विद्यालय में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार घटती जा रही है।
आदर्श राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला नाम का ही आदर्श विद्यालय रह गया है। विद्यालय में आदर्श जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2010-11 में इस विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई थी।
करीब 15 वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन विद्यालय में आज तक इंटरमीडिएट में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगात्मक कक्ष का निर्माण नहीं हुआ। छात्र हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक कक्ष में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में वर्तमान समय में करीब 170 छात्र संख्या है। विद्यालय में लक्ष्मणझूला के अलावा धोतिया, फूलचट्टी, मराल आदि क्षेत्रों के बच्चे पढ़ने आते हैं। विज्ञान वर्ग में कक्षा 11 और 12 में करीब 20 छात्र-छात्राएं हैं।
विद्यालय में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से छात्र-छात्राएं देहरादून और टिहरी जनपद की सीमाओं में संचालित विद्यालयों में पढ़ने को मजबूर हैं। यहीं कारण है कि विद्यालय में लगातार विज्ञान वर्ग में छात्रों की भी संख्या घटती जा रही है।
-- -
कोट
विद्यालय में प्रयोगात्मक कक्ष निर्माण के लिए शासन स्तर पर बजट के लिए पत्राचार किया जा चुका है। जैसे ही शासन स्तर से बजट स्वीकृत होगा विद्यालय में प्रयोगात्मक कक्ष निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - नागेंद्र बड़थ्वाल, जिला मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी