फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Saraf Champat carrying 200 grams of gold

200 ग्राम सोना लेकर सर्राफा व्यापारी हुआ चंपत

Sun, 06 Mar 2022 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Saraf Champat carrying 200 grams of gold
कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान का संचालन करने वाला एक व्यक्ति अन्य सराफा व्यापारियों के 200 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोने की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही।
विज्ञापन

ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि चकजोगी छिद्दरवाला धनवी ज्वेलर्स के संचालक ऋषि सोनी पुत्र रामप्रसाद ने अमित वर्मा के खिलाफ सोने के आभूषण और अन्य सामान लेकर भागने के मामले में तहरीर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमित की श्यामपुर में कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह करीब छह महीने से व्यक्ति के संपर्क में थे। व्यक्ति उनसे अपनी दुकान पर ग्राहक को दिखाने के लिए आभूषण लेकर जाता था। शुक्रवार शाम को अमित उसकी दुकान से 15 ग्राम सोने के आभूषण ग्राहक को दिखाने के बहाने ले गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो अमित की दुकान पर जाकर देखा तो पता चला कि अन्य सराफा व्यापारियों के 20, 30, 50 और 100 ग्राम सोने के आभूषण लेकर वह फरार हो गया है। अमित के फोन पर जब संपर्क किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ था। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed