फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Presidency School emerged champions in the DDPSA Volleyball Tournament

Rishikesh News: डीडीपीएसए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दी प्रेसीडेंसी स्कूल बना चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 17 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
The Presidency School emerged champions in the DDPSA Volleyball Tournament
- फाइनल में शिष्या पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया, मेजबान टीम ने लगातार तीन सेट जीतकर अपने नाम किया खिताब
विज्ञापन

डोईवाला। डीडीपीएसए सीनियर बालक वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला ने शिष्या पब्लिक स्कूल को पराजित का विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान हुए रोमांचक मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने आंनद लिया। शनिवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल व शिष्या पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मुकाबले में दी प्रेसीडेंसी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर मुकाबले में बढ़त बनाई। सात टीम ने पहला सेट 25-17, दूसरा सेट 25-19 और तीसरा सेट 25-21 से विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन पर मुख्य अतिथि विद्यालय डायरेक्टर रविंद्र कौर जुनेजा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खेलों से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। चैयरमैन मनिंदर सिंह ने कहा कि छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता अग्रवाल, आयोजक मंडल के दिनेश त्रिपाठी, दीपक रावत, विजेंद्र भट्ट और वीरपाल राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed