फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Departments should work in coordination on development projects

विकास कार्यों में आपसी सामंजस्य से काम करें विभाग : मेयर

Sat, 17 Oct 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 17 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Departments should work in coordination on development projects
कहा- बिजली की भूमिगत लाइन बिछाने के दौरान नगर निगम को करें सूचित
विज्ञापन

- ऋषिकेश में मल्टीस्टोरी पार्किंग, सीवर और भूमिगत बिजली लाइन के काम में तालमेल की कमी पर जताई नाराजगी, 18 माह बाद भी अधूरी पार्किंग का कार्य
ऋषिकेश। शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग, सीवर लाइन, भूमिगत बिजली लाइन, आस्था पथ और त्रिवेणीघाट के जीर्णोद्धार समेत विभिन्न विकास कार्यों में विभागों के बीच समन्वय की कमी पर मेयर शंभू पासवान ने नाराजगी जताई। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से रोड कटिंग करने और एक ही स्थान पर बार-बार सड़क खोदने से बचने के निर्देश दिए। बैठक में हरिद्वार रोड स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण में देरी, बिजलीघर, पानी की लाइन और चंद्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल समेत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण 18 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी काम अधूरा है।

पार्किंग निर्माण की समीक्षा के दौरान एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से बिजलीघर से संबंधित कार्य पूरा नहीं होने के कारण निर्माण की गति प्रभावित हो रही है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि बिजलीघर के निर्माण के लिए पैनल लगाए जाने हैं, जिनका काम दिवाली के बाद किया जाएगा। ऊर्जा निगम के इंजीनियरों ने यह भी बताया कि एमडीडीए की ओर से बकाया भुगतान किया जाना है। इस पर मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेयर ने ऊर्जा निगम के इंजीनियरों को भूमिगत बिजली लाइन बिछाने से पहले नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों की ओर से अलग-अलग समय पर सड़क खोदने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए रोड कटिंग से जुड़े कार्यों की पहले से योजना बनाकर उन्हें समन्वय के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की लाइन का काम भी अटका

मल्टीस्टोरी पार्किंग में पानी की लाइन बिछाने के संबंध में जलकल अभियंता अरुण विक्रम रावत ने बताया कि जल संस्थान के ठेकेदार की मृत्यु के बाद से काम रुका हुआ है। उन्होंने कार्य पूरा करने के लिए करीब 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा। मेयर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मेयर ने यूआईआईडीबी के अधिकारियों को चंद्रभागा नदी में प्रस्तावित बैली ब्रिज, आस्था पथ और त्रिवेणीघाट के स्तर में समानता रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि आस्था पथ पर करीब दो किलोमीटर के दायरे में 38 शेड बनाए जा रहे हैं। मेयर ने मल्टीस्टोरी पार्किंग से सीधे त्रिवेणीघाट तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे अंडरपास की प्रगति की जानकारी भी ली।

चंद्रभागा नदी पर बनेगा 150 मीटर लंबा आर्च ब्रिज

यूआईआईडीबी के इंजीनियरों ने बताया कि चंद्रभागा नदी पर करीब 150 मीटर लंबा आर्च ब्रिज बनाया जाएगा। इसमें 75-75 मीटर के दो स्पान होंगे और पुल की चौड़ाई नौ मीटर होगी। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार, आशीष बिष्ट, प्रमोद सिंह, पंकज मैठाणी, गुरुदीप सिंह, जगदीप रावत और विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


-------------
पाइपलाइन तोड़ी, 10 दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप
- बैठक में जलकल अभियंता अरुण विक्रम रावत ने कहा कि सीवर बिछाने के दौरान कार्यदायी संस्था ने देहरादून रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास और ऊर्जा निगम ने बिजली की भूमिगत लाइन बिछाने के दौरान एम्स के पास पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से 10 दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। देेहरादून रोड पर दोबारा से लीकेज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed