फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sangh will focus on the agenda of saving religion

ऋषिकेश : धर्म बचाने के एजेंडे पर फोकस करेगा संघ, पिछड़ी और मलिन बस्तियों में चलेगा जागरण अभियान 

Sun, 10 Apr 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 01:47 AM IST
सार

कोरोना काल में बीते दो वर्ष के दौरान संघ की गतिविधियां सीमित हो गई थीं। बैठक में निर्णय लिया गया की अब संघ एक बार फिर धर्म जागरण के अपने महत्वपूर्ण एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगा। 

विज्ञापन
Sangh will focus on the agenda of saving religion
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोर ग्रुप ने देश में बढ़ते धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों पर चिंता व्यक्त की है। कोरोना काल में बीते दो वर्ष के दौरान संघ की गतिविधियां सीमित हो गई थीं। बैठक में निर्णय लिया गया की अब संघ एक बार फिर धर्म जागरण के अपने महत्वपूर्ण एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करेगा। 

विज्ञापन


शनिवार को रायवाला स्थित औरावैली आश्रम के विश्व मंदिर में आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक में धर्मांतरण और लव जिहाद का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। कोर ग्रुप के सदस्यों का कहना था कि कोरोना काल के दौरान धर्मांतरण और लव जिहाद के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि खासकर पिछड़ी और मलिन बस्तियां धर्म परिवर्तन रैकेट के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


यहां लोगों को बरगलाकर और लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि लव जिहाद भी आज के दौर का एक बड़ा गंभीर मुद्दा है। धार्मिक पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। नाबालिग बच्चियां भी लव जिहाद का शिकार बन रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लव जिहाद को फैलाने का माध्यम बनाया गया है। आतंकवाद की तरह लव जिहाद की भी फंडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि किसी भी तरीके से किसी धर्म के लोगों की संख्या बढ़ाना, धोखाधड़ी या ऐसे अन्य तरीकों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूरे देश में धर्मांतरण कानून लागू होने के बाद ही धर्म परिवर्तन और लव जिहाद पर अंकुश लगाया जा सकता है। बैठक के दौरान संघ के कोर ग्रुप ने देशभर में पिछड़ी और मलिन बस्तियों में बड़े स्तर पर धर्म जागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।

कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि धर्म जागरण के लिए वैचारिक सहयोगियों की भी मदद ली जाएगी। बैठक में संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य, मुकंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन, व्यवस्था प्रमुख मंगेश भिंड, प्रचार प्रमुख सुरेश चंद, प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद, सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर, सुरेश जोशी भैया जी, कृष्णगोपाल, इंद्रेश कुमार, राम माधव, जे नंद कुमार, रामलाल जी, बीएल संतोष और मिलिंद मराठे आदि उपस्थित थे।

गो सेवा के एजेंडे पर भी किया मंथन
बैठक में गो सेवा के एजेंडे पर भी मंथन हुआ। निर्णय लिया गया कि संघ देसी गाय के महत्व को लेकर जन-जन को जागरूक करेगा। लोगों को देसी गाय के दूध, गोमूत्र और गोबर आदि के विषय में जानकारी दी जाएगी।


हिमाचल और राजस्थान में बदले जा सकते हैं संगठन मंत्री
आरएसएस के कोर ग्रुप की बैठक में हिमाचल और राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान दोनों राज्यों के भाजपा संगठन मंत्रियों के संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा हुई। सूत्रों के मुताबिक संघ चुनाव से पहले दोनों राज्यों में नए संगठन मंत्री नियुक्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed