फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Samples were collected from the crop infested with pests

Rishikesh News: कीड़े से ग्रसित फसल से नमूने एकत्र किए

Thu, 10 Jul 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 10 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Samples were collected from the crop infested with pests

विज्ञापन
विकासखंड के बिंजाखेत गांव में मक्की की फसल में कीड़ा लगने से काश्तकारों की फसल खराब हो गई है। काश्तकार कीड़े से छुटकारा पाने के लिए विभागों से गुहार लगा रहे हैं। बुधवार को कृषि विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कीड़े से ग्रसित फसल से नमूने एकत्र किए।इस संबंध में अमर उजाला ने बुधवार के अंक में मक्के में कीड़ा लगने से किसान हुए परेशान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग की टीम गांव में पहुंची। बिंजाखेत गांव पहुंचे सहायक कृषि अधिकारी अखिलेश नैथानी ने बताया कि गांव में फसलों में लगने वाली बीमारी और कीड़े से रोकथाम के लिए बीज बोते समय भी कुछ कीटनाशकों का छिड़काव करना होगा। काश्तकारों की समस्या का निदान किया जाएगा। काश्तकार कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बीमारी से संबंधित नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर काश्तकारों को कीटनाशक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। काश्तकार गजे सिंह, होशियार सिंह आदि ने बताया कि इस वर्ष उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed