फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sambhar hit with a noose, three wildlife smugglers arrested

वन्य जीव के शिकार में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sambhar hit with a noose, three wildlife smugglers arrested
वन्य जीव के शिकारियों को पकड़कर ले जाती वन विभाग की टीम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बड़कोट रेंज अंतर्गत रानीपोखरी क्षेत्र के जंगल में सांभर का शिकार कर रहे तीन आरोपियों को वन विभाग ने दबोच लिया। विभागीय अधिकारियों ने वन अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बड़कोट रेंज अधिकारी केशर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह वन विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, गश्त करने के दौरान उन्हें रानीपोखरी क्षेत्र के दूर जंगल से एक सांभर के चीखने की आवाज सुनाई दी। वन कर्मियों ने उसकी लोकेशन तलाशने की कोशिश की। लोकेशन तलाशने के बाद पता चला की एक व्यक्ति फंदे में फंसे सांभर का गला रेत रहा था। और दो अन्य युवक इसकी निगरानी कर रहे थे। वनकर्मियों के आहट सुनकर वह लोग वहां से भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टीम ने उन तीनों को पकड़ लिया। उन्होंने तीनों आरोपियों की पहचान रियाज अहमद निवासी लिस्ट्राबाद रानीपोखरी और प्रदीप कुमार, संदीप कुमार रानीपोखरी ग्रांट को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। बताया कि मृत सांभर नर था, जिसकी आयु करीब चार वर्ष थी। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम किया गया। टीम में बडकोट रेंजर केशन सिंह नेगी, डिप्टी रेंजर रमेश सिंह रावत, वनरक्षक चंद्रपाल मनराल, फारेस्टर प्रकाश अंथवाल, महावीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed