फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sahodaya Chess Championship was named after AND School

Rishikesh News: एएनडी स्कूल के नाम रही सहोदया शतरंज चैंपियनशिप

Wed, 14 May 2025 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Sahodaya Chess Championship was named after AND School
रायवाला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध विद्यालयों के संगठन सहोदया से जुड़े निजी विद्यालयों की अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। चैंपियनशिप एएनडी पब्लिक स्कूल हरिपुरकलां के नाम रही। वहीं एनडीएस श्यामपुर उपविजेता और सत्येश्वरी देवी मेमोरियल स्कूल रायवाला तीसरे स्थान पर रहा। अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता भागीरथी विद्यालय में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रीनू खन्ना ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें एएनडी की ओर से अंश सिंह व लक्ष्य सिंह, एनडीएस की ओर से आयुष नाथ व सक्षम भट्ट तथा एसडीएम स्कूल की ओर से ऋषभ चमोली व मयंक शर्मा ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका शेर सिंह थापा, बृजेश राय व दिनेश ने निभाई। इस दौरान खेल शिक्षक अजित पयाल, वंदना सारस्वत, नीता उपाध्याय, रिया कपूर, विकास सिंह, प्रणव शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed