फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Safai employees performed in a semi-dormant manner

आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Fri, 19 Feb 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Safai employees performed in a semi-dormant manner
कूड़ा वाहन चालकों की हड़ताल के बाद लक्ष्मणझूला रोड स्थित भैरव मंदिर के बाहर सड़क पर लगा कूड़े का ? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। डोर टू डोर से कूड़ा उठाने कूड़ा वाहन चालकों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर नगर निगम परिसर स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार पर नौकरी लगाने के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। वाहन चालकों की ओर से इस बारे में मुख्य नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया। इस दौरान शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए एक ठेकेेदार को ठेका दिया गया है। ठेेकदार की ओर से इस काम की निगरानी की जाती है। जबकि वेतन का भुगतान निगम की ओर से किया जाता है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा ऋषिकेश के नगर अध्यक्ष कुलदीप मचल ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कूड़ा वाहन चालक नगर निगम परिसर में खड़े थे, तभी एक व्यक्ति वहां पर आया और स्वयं को ठेकेदार बताकर कूड़ा गाड़ियों की चाबी लेने लगा। इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जो वाहन चालक कूड़ा गाड़ी पर कई सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें हटाकर पैसे लेकर नए ड्राइवरों की भर्ती की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न के विरोध में कूड़ा गाड़ी के सभी चालकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में विकास डोभाल, राजीव कश्यप, सोनू, सुदर्शन बिष्ट, मामराज कंडियाल, कल्याण, राजू रस्तोगी, प्रताप सिंह, अजय, मनोज, रूपेश संजय रावत, कन्हैया, अजेंद्र सिंह, हरीश यादव, संतोष, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शहर में कई जगह लगे रहे कूड़े ढेर
लोडर और नगर निगम की जेसीबी के चालक की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने के कारण शहर के क्षेत्र, घाट रोड, आईएसबीटी आदि क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे रहे। कई जगहों पर सड़कों पर कूड़ा बिखरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कूड़ा गाड़ी के वाहन चालक प्रदर्शन कर रहे थे, वह ठेकेदार के कर्मचारी हैं, इन्हें नगर निगम की ओर से वेतन दिया जाता है। अब सभी कूड़ा गाड़ी के चालकों को दूसरे ठेेकेदार के हैंडओवर किया जाएगा। ठेकेदार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच की जाएगी।

-नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेेश

 नगर निगम परिसर के समीप पार्क में अपनी मांगो को लेकर अर्द्धनग्न होकर प्रर्दशन करते कूड़ा वाहन चाल

नगर निगम परिसर के समीप पार्क में अपनी मांगो को लेकर अर्द्धनग्न होकर प्रर्दशन करते कूड़ा वाहन चाल- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed