{"_id":"66f9aead89bb5a19f60e5296","slug":"sachin-first-in-running-laxman-first-in-shot-put-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-513830-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दौड़ में सचिन, गोला फेंक में लक्ष्मण प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दौड़ में सचिन, गोला फेंक में लक्ष्मण प्रथम
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज खदरी श्यामपुर में 22वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
28 से 30 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम, नितिन रावत ने द्वितीय और मनीष चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला के लक्ष्मण चौहान प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला के जतिन कुमार द्वितीय और विवेक एकेडमी के सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी के आकाश शर्मा ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला के हिमांशु ने द्वितीय और विवेक एकेडमी के प्रयांशु ग्वाडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक सत्यकाम पोखरियाल ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को 30 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।