फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Markham Grant Players Dominate MLA Championship Trophy

Rishikesh News: विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में रहा मारखमग्रांट के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 18 Sep 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Markham Grant Players Dominate MLA Championship Trophy
- सुनारगांव, अठूरवाला में आयोजित प्रतियोगिता में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में रहा मारखमग्रांट के खिलाड़ियों का दबदबा
जौलीग्रांट। राजकीय कन्या उच्च्तर माध्यामिक विद्यालय सुनारगांव, अठूरवाला में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को आयोजित की खेल प्रतियोगिताओं में मारखमग्रांट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। इस दौरान विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य गांव की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर आगे बढ़ाना है। खेल, विद्यार्थी जीवन का अहम हिस्सा हैं। सभी बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए।

पहले दिन पहले दिन एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और मुर्गा झपट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत रानीपोखरी, मारखमग्रांट, भानियावाला, थानो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 14 खो-खो बालिका वर्ग में भानियावाला प्रथम, मारखमग्रांट द्वितीय और थानो न्याय पंचायत रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में मारखमग्रांट प्रथम, भानियावाला द्वितीय और थानो न्याय पंचायत तृतीय रहा। अंडर 19 कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम मारखमग्रांट, द्वितीय रानीपोखरी और तृतीय थानो रहा। अंडर 19 खो-खो बालक वर्ग में प्रथम मारखमग्रांट, द्वितीय भानियावाला और तृतीय थानो रहा। अंडर 14 गोला फेंक बालक वर्ग में प्रथम द्विव्यांशु, द्वितीय आर्यन रावत और तृतीय शौर्य रहे। अंडर 14 कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम मारखमग्रांट, द्वितीय भानियावाला और तृतीय थानो रहे। अंडर 14 लंबी कूद बालक वर्ग में रूद्राक्ष बिष्ट प्रथम, द्वितीय करन और तृतीय इम्तियाज रहे। 600 मीटर बालिका दौड़ में प्रियांशी प्रथम, अदिति द्वितीय और अनन्या तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रूद्र राणा प्रथम, द्वितीय आकाश कुमार और तृतीय विपुल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed