{"_id":"afac580f8db1b712798dc8a958f733cb","slug":"sabhar-in-sewerge-plant-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज प्लांट के टैंक में गिरे सांभर को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज प्लांट के टैंक में गिरे सांभर को बचाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल फैक्ट्री के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के सेफ्टी टैंक में गिरे सांभर को चार घंटे रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किसी तरह से सकुशल बाहर निकाला। वन कर्मियों ने उसे फैक्ट्री के समीप घने जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
बीते शनिवार की रात करीब 12 बजे एक सांभर आईडीपीएल परिसर स्थित सीवरेज प्लांट परिसर में घुस आया।
इस बीच वह पानी से लबालब सेफ्टी टैंक में गिर गया। फैक्ट्री प्रबंधन को इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली। प्रबंधन की ओर से सूचना मिलने पर ऋषिकेश वन रेंज की टीम रेंज अधिकारी गंगासागर नौटियाल के नेतृत्व में पूर्वाह्न करीब 11 बजे परिसर में पहुंची और सांभर को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न करीब तीन बजे बमुश्किल उसे सीवर टैंक से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि सांभर को बाहर लाने के बाद वह भाग निकला। इस बीच टीम ने कृष्णानगर कालोनी आदि क्षेत्रों में उसका पीछा किया और किसी तरह से उसे आईडीपीएल के समीप घने जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम में वन दारोगा वीरेंद्र कुमार, बीट अधिकारी स्वयंवर दत्त कंडवाल, सहायक राज बहादुर, पीआरडी जवान रविकांत, जितेंद्र, धनीराम बैलवाल और आईडीपीएल स्टाफ शामिल थे।