{"_id":"6aca47eb43e4dabd3601e2f4","slug":"co-operative-bank-office-bearers-elected-unopposed-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-147497-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: निर्विरोध चुने गए को-ऑपरेटिव बैंक के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: निर्विरोध चुने गए को-ऑपरेटिव बैंक के पदाधिकारी
Sat, 10 Oct 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
- धन सिंह अध्यक्ष, सीए निशांत उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
ऋषिकेश। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, ऋषिकेश के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर धन सिंह बुटोला और उपाध्यक्ष पद पर सीए निशांत भारद्वाज निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को बैंक की सामान्य निकाय के लिए 88 प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इसके बाद 9 अक्तूबर को संचालक मंडल का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। संचालक मंडल में विभिन्न वार्डों से महेश चितकारिया, वीर सिंह रौतेला, लक्ष्मी सेमवाल, मनोज नौटियाल, मुकेश शर्मा, विजय अरोड़ा, रेखा वर्मा, नंदा जोशी और उमा देवी सहित अन्य सदस्य निर्वाचित हुए। जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के रूप में बृजपाल सिंह राणा और पुष्पा पुंडीर निर्वाचित हुए। वहीं, उत्तराखंड अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों के रूप में चिंतामणि, राज लिंगवाल, भगवती प्रसाद सकलानी, राजू लाल, करण सिंह और शिव प्रसाद खंखरियाल चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बैंक के पूर्व अध्यक्ष सीएम सेमवाल और सचिव एसएस राणा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बुटोला ने कहा कि वह सभी संचालकों के साथ मिलकर बैंक के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।