फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ruckus in the name of celebration cannot be tolerated: SSP

जश्न के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

Tue, 24 Dec 2024 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the name of celebration cannot be tolerated: SSP

विज्ञापन
एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने होटल, कैंप और राफ्टिंग व्यवसायियों के साथ बैठक की। कहा कि जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने होटल और राफ्टिंग एसोसिएशन से जुड़े व्यवसायियों से क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए क्षेत्र में उमड़ने वाली सैलानियों की भीड़ के चलते यातायात, कानून व्यवस्था आदि को सुचारू बनाने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन




होटल व्यवसायी रघुवीर कठैत ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर देर रात तक म्यूजिक सिस्टम बजाने पर प्रतिबंध लगाने, कॉकटेल पार्टी कर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाने की मांग की। व्यवसायी प्रशांत ने सड़कों पर वाहन पार्क कर ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व्यवसायी बचन पोखरियाल ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने, गंगा किनारे सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर लगाम लगाने, लड़खड़ाती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के संबंध में सुझाव दिए। व्यवसायी देवेंद्र कुडियाल ने तपोवन क्षेत्र में बालक नाथ चौराहे पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरा, ब्लिंकिंग रेड लाइट लगाने और पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की।



एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्थानीय व्यवसायियों से सहयोग की अपील की। कहा कि यदि कोई नशा करता पाया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं।

उन्होंने होटल और कैंप संचालकों को बिना लाइसेंस के शराब नहीं परोसने की हिदायत दी। कहा कि स्थानीय व्यवसायी पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था बनाएं और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। समस्या से निपटने के लिए सामूहिक सहयोग जरूरी है। सभी मिलकर ही व्यवस्था को सुदृढ़ बना सकते हैं।



ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त पार्किंग बनाई जाएंगी। विभागीय संबंधी समस्याओं को लेकर डीएम टिहरी को अवगत कराकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दिन रात 10 बजे के बाद ऊंची आवाज में म्यूजिक नहीं बजेगा। हुड़दंग रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर निगरानी रखी जाएगी।। इस मौके पर पर्यटन व्यवसायियों के अलावा मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, एसएसआई योगेश पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


---



व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से सैलानी मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र का रुख करते हैं। पर्यटकों की भीड़ के चलते व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती है। शराब का सेवन कर कई लोग हुड़दंग करते हैं। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed