फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways, private bus and truck drivers strike in protest

Rishikesh News: हड़ताल से वाहनों के चक्के जाम, यात्री परेशान

Wed, 03 Jan 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways, private bus and truck drivers strike in protest
I- ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा और बस कंपनियों की ओर से चक्का जाम का दिखा असर
विज्ञापन

I

I- कई जगहों रोडवेज बस चालकों और आंदोलनरत वाहनों चालकों के बीच हुई धक्कामुक्कीI



हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज, प्राइवेट बस और ट्रक चालकों की हड़ताल में मंगलवार से ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा भी शामिल हो गए। सवारी वाहनों के पहिये जाम होने से यात्री बेहाल रहे।



सुबह से शाम तक रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही तीन रोडवेज बसों को आंदोलनरत टैक्सी चालकों ने रोक दिया। उनके बीच तनातनी की स्थिति हो गई। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप से बसें देहरादून के लिए भेजी गई। ई-रिक्शा, ऑटो और विक्रम भी हड़ताल में शामिल हो गए। सुबह ही से सड़कों पर ऑटो-विक्रम और ई-रिक्शा नहीं चलने से स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में काफी जूझना पड़ा। लोगों को अपने निजी वाहनों से ही आवागमन करना पड़ा। कुछ ई-रिक्शा, ऑटो विक्रम चालक बुकिंग पर सवारियां ले जा रहे थे। नटराज चौक, चंद्रभागा, श्यामपुर हाईवे पर हनुमान मंदिर, कालेकीढाल, कोयलघाटी, मंडी के सामने उनको रोक दिया गया। जिसके बाद सवारियों को पैदल आगे भेजा। पर्वतीय क्षेत्रों से सवारी लेकर आ रही टैक्सियों को रोका गया। वहीं, परिवहन संघ ने बुधवार को वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप रखने का एलान किया है।
विज्ञापन






Iटकराव की नौबत आई, पुलिस ने समझायाI

दोपहर दो बजे पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून जा रही रोडवेज की बसों को आंदोलनरत वाहन चालकों ने नटराज चौक स्थित पेट्रोल पंप पर रोक दिया। रोडवेज बस चालकों की सूचना पर ऋषिकेश डिपो से यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित नटराज चौक पहुंचे। लेकिन आंदोलनरत वाहनों चालकों ने नटराज चौक पर सवारी उतारने और रोडवेज बसों को खड़ा करने की मांग की। मामला बिगड़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से समझाने के बाद वाहन चालक मान गए। फिर बसें आगे रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iउत्तराखंड परिवहन महासंघ बोला आज बंद रहेगा संचालनI



उत्तराखंड परिवहन महासंघ की ओर से आईएसबीटी स्थित होटल में एक बैठक हुई। जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि यह कानून वाहन चालकाें के हितों के खिलाफ है। कहा कि जब कानून के डर से चालक बसें नहीं चलाएंगे तो ट्रांसपोर्टर कहां जाएंगे। गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय समिति के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि कई बार हाईवे पर घटना होने के बाद वाहन चालक को भीड़ के बीच में से जान बचाकर भागना पड़ता है। इस कानून के खिलाफ हमें एकजुट होना होगा। गढ़वाल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा ने कहा कि इस कानून के खिलाफ हमें आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में नवीन रमोला, त्रिलोक भंडारी, आशुतोष तिवारी, विजयपाल रावत आदि शामिल रहे।






Iगृहमंत्री के नाम भेजा ज्ञापनI

ट्रांसपोर्टरों ने उत्तराखंड परिवहन महासंघ के बैनर तले हिट एंड कानून के विरोध में एसडीएम योगेश मेहरा को गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें हिट एंड रन कानून को वाहन चालकों का उत्पीड़न बताया। ज्ञापन देने वालों में सुधीर राय, यशपाल राणा, जयप्रकाश नारायण, कृष्णा बडोनी, दाताराम रतूड़ी, नरेंद्र वर्मा, बिजेंद्र कंडारी, भगवान राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed