फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways bus will go directly from Badrinath to Delhi

Rishikesh News: बदरीनाथ से सीधे दिल्ली जाएगी रोडवेज बस

Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will go directly from Badrinath to Delhi
बदरीनाथ-ऋषिकेश रूट पर संचालित होने वाली रोडवेज बस आने वाले दिनों में दिल्ली से बदरीनाथ के मध्य संचालित होगी। रोडवेज डिपो प्रशासन नई बसों के आने के बाद इस रूट पर बसों का संचालन करेगा। इससे चमोली, जोशीमठ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ऋषिकेश से बदरीनाथ रूट पर रोडवेज बस सुबह 5:30 बजे संचालित होती है। यह बस शाम को पांच बजे बदरीनाथ पहुंचती है। बदरीनाथ से अगले दिन यह बस तड़के 4:30 बजे ऋषिकेश की ओर आती है, जो शाम 3:30 बजे ऋषिकेश पहुंचती है।
विज्ञापन




चारधाम यात्रा के दौरान यह बस यात्रियों की काफी पसंदीदा होती है। बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद रोडवेज की ओर से इस बस का संचालन ऋषिकेश से पांडुकेशर तक किया जाता है। बदरीनाथ से दिल्ली के मध्य इस बस का संचालन पुराने वाले समय से होगा। समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बस के संचालन के लिए रोडवेज को तीन बसों और छह कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। रोडवेज डिपो प्रशासन नई बसों के आने का इंतजार कर रहा है।



---

कोट-



ऋषिकेश-बदरीनाथ रूट पर संचालित होने पर बस को दिल्ली तक संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों से अनुमति ली जा चुकी है। नई बस आने के बाद इन बस को दिल्ली तक संचालित किया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed