{"_id":"6133ce2a8ebc3eb796117b4f","slug":"roadways-bus-returned-from-narendranagar-while-going-to-ghansali-passengers-upset-rishikesh-news-drn389442130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली जाते वक्त नरेंद्रनगर से वापस लौटी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली जाते वक्त नरेंद्रनगर से वापस लौटी रोडवेज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेेश। रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में हीलाहवाली बरतने से बसें आधे रास्ते में ही जवाब दे रही है। शुक्रवार को घनसाली जा रही रोडवेज बस नरेंद्रनगर में खराब हो गई। यात्रियों को वापस ऋषिकेश लाकर दूसरी बस से भेजा गया। बसों की ढंग से मरम्मत न होने से जहां यात्रियों को परेशानी हो रही है, वहीं निगम की छवि भी धूमिल हो रही है।
शुक्रवार सुबह दिल्ली से घनसाली जाने वाली रोडवेज की बस यूके07पीए-2884 सुबह साढे पांच बजे ऋषिकेश से घनसाली के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही नरेंद्रनगर बाजार के पास पहुंची तो बस का इंजन गर्म हो गया। जिस कारण रेडियेटर से गर्म पानी उबलने लग गया। गर्म पानी उबलते देख चालक यात्रियों सहित बस को जैसे-तैसे ऋषिकेश रोडवेज वर्कशॉप तक लाया। बस में करीब 28 सवारी बैठी थी। यहां से दूसरी बस से यात्रियों को घनसाली भेजा गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहली इसी बस में पानी उबलने की दिक्कत थी, जो आधे रास्ते में खराब हो गई थी। वर्कशॉप में मरम्मत होने बावजूद तीन दिन बाद शुक्रवार को बस नरेंद्रनगर में खराब हो गई।
न डिफेक्ट लिखा जा रहा, नही मरम्मत पूरी हो रही
रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत को लेकर यह स्थिति यह है कि यदि कोई चालक दूसरे रूट से आता है तो वह बस में हुए डिफेक्ट को नहीं लिखवाता। ऐसे मेें अगले दिन दूसरा चालक इस बस को लेकर चला जाता है, रास्ते में बस जवाब दे देती है। सूत्रों का कहना है कि बसों की मरम्मत के बाद उनकी जांच भी नहीं जाती।
विज्ञापन
जो बस नरेंद्रनगर में पास खराब हुई, वह बस दिल्ली से आई थी, दिल्ली से ऋषिकेश तक आने वाले चालक ने बस में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं बताई। शुक्रवार को मैं साप्ताहिक अवकाश पर था। बसों की मरम्मत को लेकर अधीनस्थों को भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
सुखवीर सिंह, सीनियर फोरेमैन रोडवेज ऋषिकेश डिपो