फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways and private buses going towards hilly areas

Rishikesh News: पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाली रोडवेज, प्राइवेट बस नरेंद्रनगर डायवर्ट

Thu, 02 Nov 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways and private buses going towards hilly areas
Iबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से डायवर्ट किए गए वाहन
विज्ञापन

I

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर बच्छेलीखाल के पास मलबा आने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बस को वाया नरेंद्रनगर चंबा होकर आगे भेजा गया। वहीं हाईवे पर जाम लगने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश आने वाली बस जाम में फंसी रही।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर बुधवार की रात नौ बजे बच्छेलीखाल के पास मलबा आ गया था। जिससे सुबह चार बजे पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली बस को मुनिकीरेती पुलिस ने ढालवाला और तपोवन बैरियर पर रोककर नरेंद्रनगर की ओर डायवर्ट किया।
विज्ञापन




दिल्ली से गुप्तकाशी, ऋषिकेश-सोनप्रयाग, ऋषिकेश-बदरीनाथ, देहरादून-श्रीनगर, देहरादून से पोखरी, देहरादून से घाट चमोली जाने वाली बसें नरेंद्रनगर, चंबा, मलेथा होकर आगे गई। वहीं प्राइवेट बस को भी नरेंद्रनगर की ओर डायवर्ट किया गया। दोपहर बाद जिन वाहनाें को श्रीनगर, कर्णप्रयाग से ऋषिकेश आना था पुलिस ने उन्हें मलेथा से चंबा डायवर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद जो वाहन देवप्रयाग के रास्ते ऋषिकेश आ रहे थे, वह जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद जिन वाहनों को वाया ऋषिकेश देवप्रयाग होकर श्रीनगर भेजा गया वह भी लंबे जाम में फंसे रहे।




Iबदरीनाथ हाईवे पर बच्छेलीखाल के पास मलबा आने की सूचना के बाद तड़के पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को नरेंद्रनगर, चंबा, मलेथा होकर आगे भेजा गया। जो छोटे वाहन थे वह खाड़ी गजा होते हुए देवप्रयाग पहुंचे। हाईवे पर बार-बार मलबा आने के कारण जाम लगता रहा। -संदीप तोमर, यातायात उप निरीक्षक, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed