{"_id":"6a0f7487cc0f6a0ce10f9b50","slug":"road-work-has-been-suspended-for-three-months-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-977332-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मष्टखाल बाड़ियूं मोटर मार्ग का काम तीन महीने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मष्टखाल बाड़ियूं मोटर मार्ग का काम तीन महीने से बंद
Fri, 22 May 2026 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 22 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड में मष्टखाल बाड़ियूं मोटर मार्ग के मध्य में वाड़ गांव से वरगड्डी के मध्य रोड कटिंग का काम तीन माह से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि लैंसडौन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
मष्टखाल से बाड़ियूं मोटर मार्ग की शुरुआती कटिंग 1990 में हुई थी। उसके बाद लोनिवि लैंसडौन की ओर से मार्ग का एलाइनमेंट ठीक किया था। अब यह रोड पुल्यासू तक कट चुकी है। दूसरी तरफ बाड़ियू से उतिंडा तक कट चुकी है। पुल्यासू के पास वाड़ गांव से वरगड्डी के मध्य दो किमी रोड कटिंग की की स्वीकृति पिछले साल अप्रैल माह में हुई थी।
उसके बाद लोनिवि लैंसडौन की ओर से इस रोड पर 1.600 किमी भाग के टेंडर जारी किए गए थे। 19 जून 2026 को इस रोड की कटिंग शुरू हुई। कार्यदायी संस्था की ओर से 1.600 किमी में करीब एक किलोमीटर भाग की कटिंग कर दी गई लेकिन करीब 600 मीटर क्षेत्र में चट्टान की कटिंग नहीं की गई। स्थानीय निवासी विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनूप, सुधीर आदि ने बताया कि यदि लोनिवि की ओर से जल्द ही रोड कटिंग का काम पूरा नहीं किया जाता है तो स्थानीय ग्रामीण लोनिवि लैंसडौन के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
-- -
कोट-
लोनिवि लैंसडौन की लापरवाही के कारण मष्टखाल पुल्यासू बाड़ियू मोटर मार्ग का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। यदि रोड कटिंग पूरी हो जाती तो वाहन मष्टखाल से सीधे बाड़ियू जाते। स्थानीय लोगों को देवप्रयाग श्रीनगर जाने के लिए सिलोगी किनसुर मोटर मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। - विकास जुगराण, ग्राम प्रधान वरगड्डी
-- -
कोट
- वाड़ गांव से वरगड्डी के मध्य रोड कटिंग का काम शुरू करने के लिए संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। वहां पर कठोर चट्टान लगने से ठेकेदार की ओर से कुछ समय के लिए काम बंद किया गया था। - विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, लैंसडौन