फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rising Demand for Rajasthani Sarees in Markets

Rishikesh News: बाजारों में राजस्थानी साड़ियों का बढ़ा क्रेज, 2 से 8 हजार रुपये तक कीमत

Sun, 11 Oct 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Rising Demand for Rajasthani Sarees in Markets
- त्योहारी सीजन और वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच महिलाओं में पारंपरिक पहनावे का बढ़ा आकर्षण
विज्ञापन

ऋषिकेश। तीर्थनगरी के बाजारों में इन दिनों राजस्थानी साड़ियों की मांग बढ़ रही है। त्योहारी सीजन और वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं। खासतौर पर जरकन और लहरिया साड़ियां अपनी रंग-बिरंगे डिजाइन और आकर्षक चमक के चलते ग्राहकों को लुभा रही हैं।

त्रिवेणी घाट की कपड़ा व्यापारी तृप्ति श्रीमति के अनुसार, राजस्थानी साड़ियों की विविधता हर उम्र की महिलाओं को आकर्षित कर रही है। कॉलेज जाने वाली युवतियां भी पारंपरिक और फ्यूजन लुक के लिए इन्हें पसंद कर रही हैं। घाट रोड के कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि इस बार राजस्थानी साड़ियों की मांग में इजाफा हुआ है। बाजार में राजस्थानी साड़ियां दो हजार से आठ हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। व्यापारियों के मुताबिक, कीमतों की इस विविधता के चलते महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में इन साड़ियों की बढ़ती मांग भारतीय पारंपरिक परिधानों के प्रति महिलाओं के आकर्षण को दर्शा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed