फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: The thrill of rafting on the Ganges to begin soon

ऋषिकेश: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट

Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
सार

रेकी के दौरान गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया। विभाग की ओर से जल्द ही राफ्टिंग शुरू करने की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।
 

विज्ञापन
Rishikesh: The thrill of rafting on the Ganges to begin soon
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में राफ्टिंग का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। राफ्टिंग संचालन की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, साहसिक खेल विभाग और राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने रविवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा के जलस्तर, रैपिड्स और राफ्टिंग रूटों का निरीक्षण किया। रेकी के दौरान गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया। विभाग की ओर से जल्द ही राफ्टिंग शुरू करने की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा किनारे स्थित विभिन्न प्वाइंट्स और रैपिड्स की स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष राफ्टिंग सीजन शुरू करने से पहले साहसिक खेल विभाग की ओर से गंगा के जलस्तर और रैपिड्स की स्थिति की रेकी की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर राफ्टिंग संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरुआती चरण में गंगा के जलस्तर के अनुसार ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश तक करीब नौ किलोमीटर और शिवपुरी से ऋषिकेश तक करीब 16 किलोमीटर लंबे रूट पर राफ्टिंग की अनुमति दी जाती है। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही मरीन ड्राइव और कौडियाला से ऋषिकेश तक के लंबे राफ्टिंग रूट भी चरणबद्ध तरीके से खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून के बाद साहसिक पर्यटन गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो चुकी है। अब राफ्टिंग शुरू होने से ऋषिकेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

ऋषिकेश के साहसिक पर्यटन कारोबार से हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। विभाग की ओर से राफ्टिंग संचालकों के परमिट और लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही राफ्टिंग संचालन की आधिकारिक तारीख घोषित की जाएगी।

पटरी पर लौटेगा कारोबार
राफ्टिंग शुरू होने पर इस व्यवसाय में लगे टैक्सी और यूटिलिटी चालकों को भी काम मिलेगा। सालभर में राफ्टिंग के दौरान कई लोग अपने वाहनों राफ्टिंग में लगाते हैं। बरसात शुरू होते ही उनका काम भी बंद हो जाता है। सैकड़ों वाहन चालकों का परिवार भी राफ्टिंग से ही चलता है। कई एजेंट, ट्रेवल एजेंसी संचालक पूरे साल भर इसी काम के पीछे अपना जीवन यापन करते हैं।


गंगा नदी में जलस्तर का लेवल अब पूरी तरह ठीक है। जल्द ही पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। विभाग की ओर से हरी झंडी मिलते ही अगले 5 से 6 दिनों के अंदर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed