{"_id":"61eee1b45cb2e90162534912","slug":"rishikesh-swami-vijayanand-puri-became-the-peethadheeshwar-of-kailash-ashram-pattabhishek-program-took-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: स्वामी विजयानंद पुरी बने कैलाश आश्रम के पीठाधीश्वर, हुआ पट्टाभिषेक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: स्वामी विजयानंद पुरी बने कैलाश आश्रम के पीठाधीश्वर, हुआ पट्टाभिषेक कार्यक्रम
Mon, 24 Jan 2022 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:58 PM IST
सार
स्वामी विजयानंद पुरी को कैलाश आश्रम के द्वादश महामंडलेश्वर के रूप में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने अभिषेक कर कैलाश पीठ की गद्दी सौंपी।
विज्ञापन
पंचायती अखाड़ा
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुनिकीरेती स्थित कैलाश आश्रम में पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आश्रम के द्वादश महामंडलेश्वर स्वामी विजयानंद पुरी को कैलाश आश्रम का पीठाधीश्वर बनाया गया। संतों ने पारंपरिक रूप के साथ उन्हें चादर ओढ़ाकर आश्रम का पीठाधीश्वर नियुक्त किया।
विज्ञापन
सोमवार को स्वामी विजयानंद पुरी को कैलाश आश्रम के द्वादश महामंडलेश्वर के रूप में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने अभिषेक कर कैलाश पीठ की गद्दी सौंपी। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने स्वामी विजयानंद पुरी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए कहा कि उनकी अपेक्षा है कि वह कैलाश आश्रम की सभी गतिविधियों को संत परंपरागत तरीके से निर्वहन करते हुए आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साथ ही कैलाश आश्रम विद्यापीठ में चल रहे वेद, वेदांत और धर्म प्रचार के कार्यों को गति देंगे ताकि यहां अध्ययन करने वाले सभी लाभार्थी देश, दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सकें। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव स्वामी रविंद्रपुरी, श्री महंत रामरतन गिरि, महंत केशवपुरी और स्वामी भूमानंद सरस्वती आदि शामिल थे।
विज्ञापन