फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News fire destroys household items in family was preparing for funeral

ऋषिकेश: मातम के बीच एक और दुख, मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था परिवार, घर में लगी आग, सारा सामान र

Thu, 15 Oct 2026 02:36 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

ऋषिकेश के चंदेश्वर नगर में एक घर में आग लगने से परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के सदस्य एक मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Rishikesh News fire destroys household items in family was preparing for funeral
अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ऋषिकेश में चंदेश्वर नगर की गली नंबर छह में एक घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार पहले से ही दुख की घड़ी से गुजर रहा था। घर के सदस्य मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान घर में आग लगने की घटना ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। 

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के सामने दोहरी मुश्किल खड़ी हो गई। एक ओर परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे, वहीं दूसरी ओर आग ने घर का सामान नष्ट कर दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed