ऋषिकेश: मातम के बीच एक और दुख, मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था परिवार, घर में लगी आग, सारा सामान र
ऋषिकेश के चंदेश्वर नगर में एक घर में आग लगने से परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के सदस्य एक मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विस्तार
ऋषिकेश में चंदेश्वर नगर की गली नंबर छह में एक घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार पहले से ही दुख की घड़ी से गुजर रहा था। घर के सदस्य मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान घर में आग लगने की घटना ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
आग लगने की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।
ये भी पढे़ं...रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर फंदे से लटककर दे दी जान
घटना के बाद परिवार के सामने दोहरी मुश्किल खड़ी हो गई। एक ओर परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे, वहीं दूसरी ओर आग ने घर का सामान नष्ट कर दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।