फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh karate players shine in Nepal; Governor honors them

Rishikesh News: नेपाल में कराटे में चमके ऋषिकेश के खिलाड़ी, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 28 Aug 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh karate players shine in Nepal; Governor honors them
ऋषिकेश। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऋषिकेश के खिलाड़ियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो कांस्य और तीन रजत सहित छह पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

टीम के कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि नेपाल में 2 से 4 जून तक अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। नौ वर्ष बालिका वर्ग में नितिगया गौतम ने कांस्य पदक, 11 वर्ष बालक वर्ग में करन कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में हर्षित भट्ट ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं 11 वर्ष बालिका वर्ग में मनस्वी शर्मा ने रजत पदक, 13 वर्ष बालिका वर्ग में आराध्या भंडारी ने रजत पदक तथा बालक वर्ग में अथर्व देवली ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार भी है। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और मन मजबूत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed