फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   request to transfer the motorway

राष्ट्रपति से लगाई मोटर मार्ग को हस्तांतरित करने की गुहार

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
request to transfer the motorway
हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को यमकेश्वर ब्लॉक के प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन सिंह बिष्ट ने भेजा ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रपति से कौड़िया-किमसार वन मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन सिंह बिष्ट ने कहा कि पौड़ी जिले के अंतर्गत यमकेश्वर ब्लॉक का सीमांत क्षेत्र डांडामंडल के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र का नजदीकी शहर ऋषिकेश और हरिद्वार से जोड़ने वाला एक मात्र मोटर मार्ग कौड़िया-किमसार मोटर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से होकर गुजरता है। लगभग 42 किमी मोटर मार्ग करीब 82 गांवों को जोड़ता है। 11 किमी मोटर मार्ग पार्क क्षेत्र में आता है। इस मोटर मार्ग को पक्का कराने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कई जनांदोलन किए, लेकिन आज तक इस मार्ग के पक्कीकरण की दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। यह क्षेत्र दिव्य प्रेम मिशन बंदे मातरम पुंज गंगाभोगपुर से मात्र 22 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर्यटन और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन पार्क क्षेत्र के नियमों और प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण 11 किमी मोटर मार्ग पक्का नहीं हो पा रहा है। इस कारण बीमार और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस ओर सकारात्मक कार्य करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed