{"_id":"575348eb4f1c1bf645108e68","slug":"renu-was-named-relationships-faryab","type":"story","status":"publish","title_hn":" रिश्तों के नाम पर रेणू से हुआ फरेब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों के नाम पर रेणू से हुआ फरेब
नवल यादव /अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 05 Jun 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : filephoto
मेरठ की रेणू ने जिसे अपना मानकर सबकुछ सौंप दिया और परिवार छोड़कर उसके साथ डोईवाला चली आई उसने ही उसकी बेदर्दी से जान ले ली। शातिर शाहिल ने पहले तो रेणू से पहले हो चुकी दो शादियों के बारे में झूठ बोलकर प्यार की पींगें बढ़ाई। जब उसका मन रेणू से भर गया तो पहले उसने उसे छोड़ने के लिए मनाया जब रेणू नहीं मानी तो उसका कत्ल कर दिया।
साल 2006 में प्रेमी साहिल अंसारी उर्फ सागर के साथ परिवार छोड़कर मेरठ से भागकर देहरादून कोर्ट और मंदिर में विवाह करने वाली रेणू को सपने में भी इसका अंदाजा नहीं था कि उसका पति उसे धोखा देगा। यूपी के मेरठ में कपड़ों की कढ़ाई और बुनाई का काम करने वाला साहिल रेणू की खूबसूरती पर फिदा हो गया। रेणू के दर्जी पिता को जब इसका पता चला तो उसने इस रिश्ते का विरोध किया।
पर साहिल उर्फ सागर के प्यार में अंधी रेणू नहीं मानी और साहिल के साथ प्रेम की पींगें बढ़ाती चली गई। साहिल पर उसका यकीन और भी गढ़ा तब हो गया जब वह देहरादून आकर उसके साथ हिंदू रीतीरिवाज से शादी करने को तैयार हो गया। रिश्तों में खटास तब आने लगी जब साहिल ने रेणू से छिपाकर एक ओर विवाह कर लिया।
विज्ञापन
रेणू से हुई बेटी को तो साहिल अपनाने को तैयार रहा, लेकिन पत्नी से दूरी बनाने की मंशा मन में जोर पकड़ती रही। जब पत्नी अपनी मर्जी से अलग होने को नहीं राजी हुई तो साहिल ने उसे दूर करने का दूसरा और खतरनाक रास्ता निकाला। साहिल ने पत्नी रेणू की मौत की साजिश रची और अंजाम भी दे दिया। समाज में पति और पत्नी के पवित्र रिश्तों में दरार की पहली दास्तान नहीं है।