{"_id":"623b65dac2efea34e949943b","slug":"remembering-shaheed-bhagat-singh-and-his-companions-rishikesh-news-drn407131286","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा ले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदे आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा ले युवा
विज्ञापन
23 नगर निगम में शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देते यूथ कांग्रस।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम के माध्यम से शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से उनके विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
चांदमारी चौक पर स्थापित की गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर लोक दस्तक के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के असाधारण साहस से ही आजादी की मशाल रोशन हुई। उनका बलिदान सभी के लिए प्रेरणापुंज रहेगा। सोसायटी अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश के नवनिर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा, ताजेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, हरबंस सिंह, रघुवीर सिंह, रुद्रप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, गगनदीप, दलवीर सिंह, सरमीत सिंह, शुभम कांबोज, धीरेंद्र चौहान, सागर मनवाल और अवतार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने मिल रोड स्थित कार्यालय पर शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस और डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई। सपा प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में टॉमस मैसी, इम्मानुएल मैसी, सचिन, हरिकिशन चौहान, शराफत अली और निधि आदि मौजूद थे।
विचारों की साज पर तेज होती है क्रांति की तलवार
हीरालाल मार्ग पर यूथ कांग्रेस ने शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह ने कहा कि 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को लाहौर में फांसी दी गई थी। भगत सिंह ने सांडर्स मर्डर, केंद्रीय असेंबली में बम धमाका, जेल में लंबी भूख हड़तालें और अदालतों में मुकदमो के दौरान दिए गए बयाना व जोशीले भाषणों से अंत तक हंसते हंसते फांसी पर चढ़ जाना यह एक उच्च छवि का प्रदर्शित करता है। भगत सिंह कहते थे कि क्रांति की तलवार विचारों की साज पर तेज होती है। युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए।
इस मौके पर संजय शर्मा, हरिराम वर्मा, अमरदीप सिंह, रमन अरोड़ा, वरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, भगत सिंह, अंकित गुप्ता, मनोज तिवारी, दीपक जैन, सन्नी शर्मा, सोनू आदि शामिल थे।
शहीद दिवस की शेष खबर
चंद्रेश्वरनगर में अखिल भारतीय नौजवान सभा और इप्टा के सयुंक्त तत्वावधान में शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों ने देश के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कामरेड समर भंडारी ने कहा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों वैचारिक क्रांतिकारी थे। लेकिन अफ़सोस कि उनके विचारों से आज कोई प्रेरणा नहीं ले रहा है। आज उनके विचारों से संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में गिरधर पंडित, कुसुम जोशी और बृजमोहन आदि ने शहीदों की शहादत पर विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर अंजली राजभर, महेंद्र सिंह वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, आरएस भंडारी, गिरीश राजभर, हरिनारायण,अशोक थापा, आलोक गौतम , प्रबोध उनियाल, धर्मानंद लखेड़ा, प्रमोद शर्मा, गोपालकृष्ण, राजपाल यादव, ओमप्रकाश, जगदीश कुलियाल, गौरखनाथ, वीके ध्यानी, उदयभान, बृजमोहन, विनोद सेमल्टी आदि शामिल थे।