फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Religious gurus welcomed the court's decision

धर्म गुरुओं ने किया अदालत के फैसले का स्वागत

Mon, 11 Nov 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Religious gurus welcomed the court's decision
प्रगति विहार स्थित रघुनाथ मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मिठाई खिलाते प्रगति विहारवासी। - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी अवधेशानंद गिरी, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी कमलदास महाराज, स्वामी परमात्मानंद महाराज, सैैय्यद नूरी, मौलाना अब्बास, मौलाना आरिफ खान, मौलाना कल्बे जव्वाद, मौलाना नसरुद्दीन, काजी जहीर, मौलाना वीर हामिर, महमूद दरियाबादी सहित अन्य धर्मगुरुओं ने अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। इस मामले में धर्मगुरुओं ने सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से उनके निवास स्थान दिल्ली में भेंट वार्ता की।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि वर्षों से जिसका इंतजार था उसका आज फैसला हो गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ देर अवश्य हुई लेकिन राहत सभी को मिली है। इस फैसले को आने में इतने सालों लगे लेकिन इस फैसले ने एक मिसाल कायम की है। वतन को चमन बनाए रखने और वतन में अमन लाने के लिए इससे बेहतरीन और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस दौरान जो सुरक्षा के इंतजाम किए वह काबिले तारीफ है। अयोध्या का एक ऐसा मसला था इसके कारण लंबे समय से देश में एक तनाव का वातावरण बना हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सब को सम्मान करना चाहिए। दौरान सभी सभी धर्म गुरुओं ने अयोध्या मामले पर आए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।

 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात करते स्वामी चिदानंद, बाबा रामदेव व अन्य संत।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात करते स्वामी चिदानंद, बाबा रामदेव व अन्य संत।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed