{"_id":"65b55664d95c23f54d015f64","slug":"religious-and-educational-institutions-celebrated-the-75th-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-337493-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्र निर्माण एवं सुरक्षा का संकल्प के साथ मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्र निर्माण एवं सुरक्षा का संकल्प के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
Iसरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में हुए आयोजन, ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया
I
I
I
Iराजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी किया आयोजनI
विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
एम्स में कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने ध्वजारोहण किया। निदेशक ने संस्थान की ओर से अर्जित उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. आरबी कालिया, ले. कर्नल अमित परासर, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, ले. कर्नल राजेश जुयाल, संदीप कुमार सिंह आदि शामिल रहे। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर के पंडित ललित मोहन शर्मा में निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। शौर्य दीवार पर कारगिल शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। एनसीसी, एनएसएस और रोवर रेंजर के स्वयंसेवियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर प्रो. बीडी पांडे, प्रो. डीएम त्रिपाठी, डा. पुष्कर गौड़ आदि शामिल रहे।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के सभी रेंजों में ध्वजारोहण किया गया। मोतीचूर रेंज में आठ जनवरी को हुए सड़क हादसे में मृत अधिकारियों और कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई। ध्वजारोहण के बाद दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। आईएसबीटी में निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं ने लघु व्यापारियों के साथ ध्वजारोहण किया। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती ढालवाला की ओर से गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर शूरवीर सिंह चौहान, शीला रतूडी, महालक्ष्मी बिजल्वाण, ममता रावत आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय अंबेडकर महासंघ की ओर से रेलवे रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महासंघ महासचिव शुभम जाटव, सुभाष जाटव, आशुतोष शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, वेदपाल आदि शामिल रहे।