{"_id":"6a00f5e64b07e2833a09097e","slug":"relief-from-the-heat-in-the-lap-of-nature-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-967763-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रकृति की गोद में मिल रही गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रकृति की गोद में मिल रही गर्मी से राहत
Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 11 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
लच्छीवाला स्थित नेचर पार्क में जल क्रीड़ा करते पर्यटक। विभाग
- फोटो : samvad
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों से गुलजार हो गया है। रविवार को पार्क में 2942 पर्यटक पार्क पहुंचे।
लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की रौनक बढ़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों पर्यटक नदी की जलधाराओं में दिन भर जलक्रीड़ा का आनंद लेते रहे। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्क का प्राकृतिक सौंदर्य, शीतल नदी जल और हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती है।
दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से पर्यटक यहां आते हैं। मई के पहले रविवार को हजारों पर्यटकों के आने से जून मध्य तक आमद बनी रहने की उम्मीद है। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि पर्यटकों की संख्या देखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -
पार्क की लोकप्रियता और पर्यटकों का उत्साह
लच्छीवाला नेचर पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां का ठंडा पानी और चारों ओर की हरियाली पर्यटकों को खूब भाती है। गर्मी से बचने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए लोग यहां आते हैं। रविवार को हजारों पर्यटकों ने नदी में खूब मस्ती की। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखा।
विज्ञापन
-- -
पर्यटकों से नदी में सावधानी से जलक्रीड़ा करने की अपील
वन विभाग पर्यटकों की बढ़ती संख्या से उत्साहित है। विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने पर्यटकों से नदी में सावधानी से जलक्रीड़ा करने की अपील की है।