फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Regarding preparations for Chardham Yatra

Rishikesh News: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर

Thu, 22 Feb 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Regarding preparations for Chardham Yatra
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक नगर निगम ऋषिकेश के सभागार में होगी। जिसमें कई विभागों के अधिकारी, बीआरओ और बीएसएनएल के अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन




पहले 14 फरवरी को चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जानी थी, लेकिन किन्ही कारणों से बैठक को स्थगित कर दिया गया था। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त अधिकारियों से सवाल जवाब भी करेंगे। अधिकारियों की राय भी जानेंगे। चारधाम यात्रा में क्या नया किया जा सकता है, उस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


वहीं इस बैठक में चारधाम यात्रा रोटेशन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल नहीं होंगे। ट्रांसपोर्टरों ने गढ़वाल आयुक्त की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी और यातायात कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि परिवहन विभाग प्राइवेट कंपनियों के लाभ वाले मार्गों पर रोडवेज की बिना परमिट वाली अनुबंधित बसों का संचालन करवा रहा है। जिससे ट्रांसपोर्ट कंपनियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज की अनुबंधित बसों का संचालन रोकने के लिए ट्रांसपोर्टर दो बार नटराज चौक पर प्रदर्शन कर चुके हैं। देहरादून में आरटीओ प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उसके बाद भी अनुबंधित बसों का संचालन नहीं रुक रहा है। वहीं गढ़वाल टैक्सी मैक्सी यूनियन ऋषिकेश के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्टरों को विश्वास में लिए बिना वाहनों के टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि टैक्सी यूनियन का कोई भी पदाधिकारी गढ़वाल आयुक्त की बैठक में शामिल नहीं होंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed