{"_id":"6a9810ce0cf1dcfce50bf0fb","slug":"referred-patients-to-receive-free-dental-treatment-at-seema-dental-college-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145865-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रेफर मरीजों को सीमा डेंटल कॉलेज में मिलेगा निशुल्क दंत उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रेफर मरीजों को सीमा डेंटल कॉलेज में मिलेगा निशुल्क दंत उपचार
Wed, 02 Sep 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उपजिला चिकित्सालय और सीमा डेंटल कॉलेज के बीच हुआ अनुबंध
ऋषिकेश। राजकीय उपजिला चिकित्सालय से दंत उपचार के लिए रेफर किए जाने वाले मरीजों को अब सीमा डेंटल कॉलेज में निशुल्क इलाज मिलेगा। इसके लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय और सीमा डेंटल कॉलेज के बीच अनुबंध किया गया है। अस्पताल के दंत विभाग में वर्तमान में दो दंत सर्जन तैनात हैं और रोजाना करीब 60 से 70 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। अस्पताल में आरसीटी समेत दंत उपचार की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अनुबंध के तहत उपजिला चिकित्सालय के दंत विभाग से सीमा डेंटल कॉलेज रेफर किए गए मरीजों का पूरा उपचार निशुल्क किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेफर मरीज यहां पहुंच रहे हैं और उन्हें अनुबंध के तहत आवश्यक दंत चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भी जल्द होगी आरसीटी की सुविधा
राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भी जल्द आरसीटी की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन ने उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन जल्द अत्याधुनिक सुविधाओं वाली डेंटल चेयर खरीदने जा रहा है। चेयर उपलब्ध होते ही राजकीय उपजिला चिकित्सालय में भी आरसीटी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
-राजकीय उपजिला चिकित्सालय के साथ अनुबंध किया गया है। जिसके तहत राजकीय उपजिला चिकित्सालय के दंत विभाग से रेफर मरीजों का कॉलेज में निशुल्क उपचार किया जा रहा है। राजकीय उपजिला चिकित्सालय से हर दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अमित गुप्ता, चेयरमैन, सीमा डेंटल कॉलेज।