फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Read between the lines of the hands of people the future

हाथों की रेखा देख पढ़ा लोगों का भविष्य

Sun, 26 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 26 Jun 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Read between the lines of the hands of people the future
ज्योतिष और आध्यात्म सम्मेलन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रॉलाजी चंडीगढ़ की पहल पर शनिवार से स्वर्गाश्रम स्थित गीताआश्रम में दो दिवसीय ज्योतिष और आध्यात्म सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। ज्योतिषाचार्यों ने लोगों के हाथों की रेखा और जन्मपत्रियां देखकर उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय बताए। गृह क्लेश, शादी विवाह में रुकावट, कॅरियर में बाधा का समाधान जानने वाले ज्यादा लोग पहुंचे।

विज्ञापन


परमार्थ निकेतन आश्रम के  महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद गिरी ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संस्था अध्यक्ष डा. बलिंदर अग्रवाल ने संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए युवा पीढी को शिष्टावान बनने की जरुरत है। इसके लिए उन्होंने युवा पीढ़ी को सुसंस्कृत बनाने का संकल्प लेने पर जोर दिया। मौके पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, प्रदेश व्यापार संयोजक इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटीआदेश तोमर, गीता आश्रम प्रबंधक सीपी शर्मा, दुर्गा राणा, भानुमित्र शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इन ज्योतिषाचार्यों ने बताया लोगों का भविष्य
देहरादून से पीपी राणा, डा. राजरानी शर्मा,  मुजफ्फरनगर से पं. ध्यानचंद कुश, दिल्ली से सुनील दांदोना, ऋषिकेश से ललित मोहन जोशी,  चंडीगढ़ से रेनू बाला गौतम, चंपा से उमाधर बहुगुणा, हरिद्वार से मदललाल मित्तल
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों से मिलें और नि:शुल्क जाने समस्या का निवारण
गीताआश्रम में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष और आध्यात्म कार्यक्रम का नि:शुल्क लाभ उठाए। साथ ही गृहकलेश, शादी विवाह में रुकावट, कॅरियर संबन्धित, संतान सुख, जमीनी विवाद का निपटारा समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान और उनका उपाय पाए।


संस्थान करेगा सम्मानित
सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को रविवार को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष वैदिक महर्षि डा. बलिंदर अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए सामाज सेविका कुसुुम जोशी, रवि शास्त्री, आदेश तोमर, डा.राजे नेगी, देवेंद्र सिंह राणा, थाना लक्ष्मणझूला पुलिस समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed