फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rate list will go on hotel and dhabas

यात्राकाल में होटलों-ढाबों में लगेगी रेट लिस्ट

Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
rate list will go on hotel and dhabas
होटल - फोटो : file photo

चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर आयोजित प्रशासन की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद उपजिलाधिकारी विनीत तोमर के माध्यम से यात्रा व्यवस्था, पेयजल, सफाई, यात्री सुरक्षा को लेकर गढ़वाल आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में पेयजल, सफाई, विद्युत आपूर्ति, यात्री सुरक्षा व्यवस्था आदि दुरुस्त रखने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


साथ ही तय किया गया कि होटलों और ढाबों में खाने की रेट लिस्ट लगवाई जाएगी, जिससे यात्रियों से व्यापारी ज्यादा कीमत न वसूल पाएं। इस दौरान एसडीएम ने संयुक्त बस ट्रांजिट कंपाउंड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बृस्पतिवार को चारधाम यात्रा बस कंपाउंड में प्रशासन और पर्यटन विभाग की बैठक हुई। जिसमें यात्राकाल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईएस गंगवार ने बताया है कि चर्चा में शामिल किए गए तमाम बिंदुओं का प्रस्ताव प्रशासन के माध्यम से गढ़वाल आयुक्त को भेजा गया है। चारधाम यात्रा में अन्य विभागों से मुकम्मल व्यवस्थाओं के बाबत शासन को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान बस अड्डे का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी ने बस अड्डे में लगी हाईमास्ट लाईट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डा खाली करने के दिए निर्देश  
उपजिलाधिकारी विनीत तोमर ने बीटीसी परिसर स्थित रोडवेज बस अड्डा 18 अप्रैल तक शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने परिवहन निगम को राज्य परिवहन निगम की बसों का संचालन संयुक्त यात्रा बस अड्डे की बजाय नटराज चौक के समीप रोडवेज को मिली भूमि से कराने को कहा।


चारधाम यात्री बीमा सुरक्षा की कवायद  
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईएस गंगवार ने बताया कि विभागीय स्तर से चार बीमा कंपनियों को चारधाम यात्री बीमा सुरक्षा के लिए पत्र भेजे गए थे। जिसमें से ओरिएंटल इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने चारधाम यात्री बीमा करने के लिए जवाब भेजा है। विभाग द्वारा जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed