फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rashmi told the bartenders at the wedding, Nazir launched

शादी में शराब परोसने को रश्मि ने कहा न, पेश की नजीर

Thu, 13 Oct 2016 01:54 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 13 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rashmi told the bartenders at the wedding, Nazir launched
पेश की नजीर - फोटो : file photo

वर्तमान में कॉकटेल पार्टियां स्टेट्स सिंबल बनती जा रही हैं। लोग ऐसी पार्टियों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। परंपरा के रूप में विकसित हो रहा यह चलन धन की बर्बादी के अलावा युवा पीढ़ी को भी बिगाड़ रहा है। ऐसे में मागथा गांव की रश्मि ने अपनी शादी में कॉकटेल पार्टी को न कह कर बड़ा जज्बा दिखाया है। इस कदम को न केवल गांववालों ने सराहा, बल्कि वर पक्ष के लोगों ने भी समर्थन किया। 

विज्ञापन


मामला यमकेश्वर ब्लॉक के मागथा गांव का है। यहां के निवासी स्व. दिनेश कुकरेती की बेटी रश्मि कुकरेती की बुधवार को शादी थी। रश्मि की मां देवेश्वरी देवी बताती हैं कि घर में शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। रश्मि रिश्तेदारों के स्वागत में शराब परोसे जाने का विरोध कर रही थी। पहले तो उसका यह निर्णय अखरा, लेकिन बेटे ने भी बहन का पक्ष लिया। इसके बाद जब बात घर के बाहर गई तो लोगों ने रश्मि के जज्बे की सराहना की। बात ससुराल पक्ष तक पहुंची तो वर पक्ष के लोगों का भी समर्थन मिला। वर पक्ष ने भी रश्मि के फैसले का सराहा और शादी में शराब न परोसने के लिए हामी भर दी। देवेश्वरी देवी का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के इस जज्बे पर गर्व है। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि कॉकटेल पार्टियों को बंद करने की मुहिम रोयल ऑफ मागथा संस्था चला रही है। संस्था 2015 से शादी में होने वाली कॉकटेल पार्टियों को बंद करने के दिए लोगों को जागरूक कर रही है। संस्था अध्यक्ष अलकेश कुकरेती ने बताया कि मुहिम के तहत अब तक गांव की तीन शादियों में शराब नहीं परोसी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed