{"_id":"583f26a94f1c1b626bde58cf","slug":"rapti-ganga-express-run-to-tirthnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी तक चलाएं राप्ती गंगा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी तक चलाएं राप्ती गंगा एक्सप्रेस
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
राप्ती गंगा एक्सप्रेस को ऋषिकेश तक चलाने की मांग को लेकर रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपते नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को तीर्थनगरी तक संचालित करने की मांग को लेकर नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के सदस्यों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्ट नवीन कुमार राय को सौंपा और जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन राजभर के नेतृत्व में बुधवार को सदस्य रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। राप्ती गंगा एक्सप्रेस को तीर्थनगरी तक चलाने की मांग पर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि ऋषिकेश, टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, स्वर्गाश्रम आदि स्थानों में गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पडरौना, देवरिया, भटनी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ के लाखों लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
तीर्थनगरी से गांव जाने के लिए सीधी रेल सेवा नहीं है। इससे यातायात में परेशानी होती है। एक स्वर में राप्ती गंगा एक्सप्रेस को तीर्थनगरी तक संचालित करने की मांग की। बताया कि राप्ती गंगा एक्सप्रेस अप गोरखपुर से सप्ताह में दो दिन दून और डाउन दून से गोरखपुर तक चलती है।
विज्ञापन
लिहाजा चार दिन एक्सप्रेस को तीर्थनगरी तक चलाया जाए। इस मौके पर शैलेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, परमेश्वर राजभर, अखिलेश पांडेय, रामजी मौर्या, संदीप चौधरी, रामनाथ गुप्ता, बृजेश गुप्ता, समसुद्दीन, राजकुमार सोनी आदि मौजूद थे।