Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ramsharan Das became the head priest of Radhika Kunj

Rishikesh News: राधिका कुंज के महंत बने रामशरण दास

Sat, 30 Nov 2024 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ramsharan Das became the head priest of Radhika Kunj
श्री राधिका कुंज में विरक्त वैष्णव मंडल समिति ऋषिकेश व श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार के संतों की ओर से साकेतवासी महंत सुरेश दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास ने कहा कि सनातन धर्म की धारा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए मठ, मंदिर व आश्रमों का संरक्षण आवश्यक है। बाबा हठ योगी ने कहा कि संतों को अपने आचरण से समाज को मार्ग दिखाना चाहिए। कार्यक्रम में रामशरण दास महात्यागी को श्री राधिका कुंज आश्रम का महंत नियुक्त किया गया। वहीं महंत भारतभूषण दास को उत्तराधिकारी बनाया गया है। इस मौके पर अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष युवराज स्वामी गोपालाचार्य, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर दुर्गा दास, महामंडलेश्वर विष्णु दास, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत निर्मलदास, महंत रवींद्र दास, महंत प्रहलाद दास आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed