{"_id":"6192bd09a5c418490d15916f","slug":"rally-taken-out-for-upgradation-of-health-center-rishikesh-news-drn396183534","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rally taken out for upgradation of health center","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rally taken out for upgradation of health center
विज्ञापन
डोईवाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को रैली निकालकर आवाज को बुलंद किया। कहा कि सरकार एक ओर तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को दावा कर रही है। वहीं राजधानी के निकट थानो अस्पताल को सुविधाओं से महरूम रखा जा रहा है।
सोमवार को समिति के आह्वान पर आयोजित रैली में कई ग्राम पंचायतों के लोगों ने प्रतिभाग किया। रैली शहीद स्मारक से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से निकली। प्रदर्शनकारियों ने थानो अस्पताल के उच्चीकरण की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। आयोजित सभा में समिति संरक्षक वीरेन्द्र कृषाली ने कहा कि थानो क्षेत्र की जनता सात दिनों से आंदोलित है। राजधानी में बैठी सरकार पूरी तरह से खामोश है।
समिति अध्यक्ष मुन्नी बहुगुणा ने प्रदेश सरकार ग्रामीणों की मांग की उपेक्षा कर रही है। कहा कि आंदोलन के इतने दिनों बाद भी सरकार को कोई नुमाइंदा नहीं आया है। रैली में रुचि कोठारी, अर्चना थपलियाल, पार्वती देवी, किरन देवी, स्वाति नेगी, लक्ष्मी नेगी, चंद्रकला, रघुवीर सिंह, कुंवर सिंह, रतन सिंह, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष पदम सिंह पंवार, रानीपोखरी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह खत्री, डोईवाला अध्यक्ष भगत सिंह राणा और दीनदयाल तिवाडी आदि थे।