फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rakhi tied to sanitation guards

स्वच्छता प्रहरियों को बांधी राखी

Mon, 03 Aug 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rakhi tied to sanitation guards
ऋषिकेश। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संस्था की ओर से नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों के साथ राखी का त्योहार मनाया। महिलाओं ने स्वच्छता प्रहरियों को स्वयं निर्मित राखियां बांधी गई।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून रोड स्थित कार्यालय में मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में संस्था से जुड़ी महिलाओं ने स्वच्छता प्रहरियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाई बहन के अमिट प्रेम के रूप में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेयर अनिता ममगाईं, संस्था की अध्यक्ष रितु अग्रवाल सहित संस्था की सभी महिलाओं ने स्वच्छता प्रहरियों को हस्तनिर्मित साबुन से बनी राखियां पहनाई गई। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि कोरोना वायरस काल में स्वच्छता प्रहरियों की उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर शहर को स्वच्छ रखने में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, ईशा सिंघल, ज्योति सिंघल, सलोनी गोयल, नेहा गोयल, रुचि सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed