फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Heavy Debris Come in Khara Srot after Heavy Rainfall many vehicles stranded

Rishikesh Rainfall: तेज बारिश के बाद ऊफान पर आया बरसाती नाला खारा स्रोत, रास्ते में फंसे कई वाहन

Wed, 26 Jun 2024 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Rishikesh News Heavy Debris Come in Khara Srot after Heavy Rainfall many vehicles stranded
बरसाती नाला उफान पर आने से फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में झमाझम बारिश के कारण बरसाती नाला खारा स्रोत का जल स्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जल स्तर के कारण सड़क पर मलबा भी आ गया। जिसके चलते यहां पार्क किए गए राफ्टिंग के वाहन, स्कूटी बरसाती पानी में फंस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी की मदद से वाहनों को मौके से हटाया। जिन राफ्टिंग संचालकों की टाटा सूमो और स्कूटी दलदल में फंसी थी, वाहन बाहर निकलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, झमाझम बारिश के कारण बैराज-लक्ष्मणझूला बाइपास मोटरमार्ग पर भूतनाथ मोटरमार्ग के समीप मलबा आने ने कारण मोटरमार्ग बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक वाहन मोटरमार्ग पर फंसे रहे। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी- लंबी लाइन लगी रही।

Uttarakhand Weather News:  आज तेज बारिश के आसार... प्रदेश में पूरी तरह से इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

वहीं, जब मौके पर मलबा साफ करने के लिए लोनिवि दुगड्डा की जेसीबी नहीं पहुंची तो राहगीरों ने बेल्चा फावड़े की मदद से मलबा साफ किया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने भी मलबा साफ कर मोटरमार्ग पर आवाजाही सुचारू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed