Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajaji Tiger Reserve gates open after five months

Rishikesh News: पांच माह बाद खुले राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट, सफारी के लिए उमड़े सैलानी

Sun, 15 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve gates open after five months
- पूजा-अर्चना के बाद चीला और मोतीचूर रेंज में पर्यटकों का माला पहनाकर हुआ स्वागत
विज्ञापन

- पहले दिन चीला रेंज में 82 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटकों ने किया जंगल व वन्यजीवों का दीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। करीब पांच माह की वार्षिक बंदी के बाद, राजाजी टाइगर रिजर्व (आरटीआर) के सभी गेट रविवार को पर्यटकों और सैलानियों के लिए विधिवत खोल दिए गए। पहले दिन सफारी के लिए पहुंचे सैलानियों का वन विभाग के अधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पर्यटन के लिहाज से बेहद अहम मानी जाने वाली चीला और मोतीचूर रेंज में पहले दिन ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने सफारी वाहनों में सवार होकर जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का दीदार किया।
चीला रेंज में फॉरेस्ट वार्डन विजय सैनी और मोतीचूर रेंज में वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने फीता काटकर गेट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जंगल सफारी का रोमांच शुरू हो गया। चीला रेंज में पहले दिन 82 भारतीय और 31 विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। वहीं, हरियाणा के करनाल जिले के एक स्कूल से आए करीब 70 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के दल ने भी सफारी कर वन्यजीवों को निहारा। इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, चीला रेंजर अचल सिंह, दिनेश डुमरियाल, आशीष गौड़, प्रशांत रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का अनूठा संगम
राजाजी टाइगर रिजर्व अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। सफारी के दौरान सैलानियों को हाथी, गुलदार, हिरण, चीतल, सांभर और मोर सहित कई दुर्लभ वन्यजीवों व पक्षियों के करीब से दर्शन होते हैं। खास बात यह है कि कॉर्बेट नेशनल पार्क से पांच बाघों को मोतीचूर रेंज में शिफ्ट किए जाने के बाद से यहां बाघों का दीदार करना भी अपेक्षाकृत आसान हो गया है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल सफारी का निर्धारित समय
पार्क प्रशासन के अनुसार, शीतकाल (सर्दियों) में जंगल सफारी का समय सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक और दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, ग्रीष्मकाल (गर्मियों) में यह समय सुबह 5:30 से 7:00 बजे और शाम 3:00 से 4:30 बजे तक रहेगा।
सफारी रूट पर बनेंगे नए तालाब
पार्क प्रशासन ने चीला रेंज में जंगल सफारी रूट के आसपास कुछ नए पानी के तालाब बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। प्रयास है कि जनवरी माह तक इन तालाबों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। इससे जानवरों के पानी पीने के लिए तालाबों तक आने की आवृत्ति बढ़ेगी और सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीव आसानी से नजर आ सकेंगे।

जंगल सफारी के लिए पार्क के चारों गेट विधिवत खोल दिए गए हैं। पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए चीला रेंज में कुछ नए तालाब बनाने की योजना पर काम चल रहा है। जनवरी तक इन तालाबों को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। - कोको रोशे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed