{"_id":"600c78a38ebc3e30b80b36d9","slug":"raj-bhavan-stopped-farmers-in-mohammadpur-rishikesh-news-drn368668910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
डोईवाला में प्रदर्शनकारियों की जमा भीड़।
- फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टरों के साथ किसान राजभवन कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आईआईपी मोहकमपुर से आगे नहीं जाने दिया। किसानों ने नारेबाजी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस द्वारा बनाए गऐ दो बेरिकेडिंग तोड़कर अपने ट्रैक्टर आगे बढ़ाए। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी का माहौल बन गया। सबसे पहले भानियावाला फ्लाईओवर के पास आपस में तीखी नोंक हुई। पुलिस कर्मी ट्रैक्टरों के आगे लेट गए। बावजूद इसके किसी तरह ट्रैक्टरों का काफिला आगे निकल गया। यहां से कई ट्रैक्टर किसी तरह से आगे निकल बढ़ गए। जिन्हें बाद में आईआईपी मोहकमपुर के पास रोक दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के ताजेन्द्र सिंह, हाजी अमीर हसन और सुरेन्द्र खालसा ने कहा कि मोर्चा प्रदर्शन के माध्यम से केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करता है। किसान मोर्चा ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कृषि कानून निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ताजेन्द्र सिंह, हाजी अमीर हसन, सुरेन्द्र खालसा, हरेन्द्र बालियान, इंद्रजीत सिंह, उम्मेद वोरा, बलबीर सिंह, मोहित उनियाल, अनूप चौहान, शूरवीर सजवाण, सुबोध जायसवाल आदि थे।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों में दिखी एकता
डोईवाला। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आहूत ट्रैक्टर लेकर आहूत राजभवन कूच में किसानों ने एकता का प्रदर्शन किया। काफी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले। मारखम ग्रांट, जौलीग्रांट, माजरी ग्रांट, छिददरवाला, रानीपोखरी आदि कई क्षेत्रों के किसान अपने ट्रैक्टर लेकर आए थे। थे। किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उमड़े किसानों को देखकर गदगद हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में यह लोग हुए शामिल
डोईवाला। किसान संयुक्त मोर्चा के राजभवन कूच में कांग्रेस,भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप, किसान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा किसानों काफी संया में भाग लिया। मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, सचिव याकूब अली, जाहिद अंजुुम,चैयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलबिंदर सिंह, ईश्वरपाल,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मनोहर सिंह सैनी, रणजोध सिंह, सरजीत सिंह, रणजीत सिंह बॉबी, इरफान अली, राजेश सैनी, अमित सैनी, अनीस अहमद,अशोक सिंह, तरसेम सिंह, हरजिंदर सिंह, विक्रम सिंह, वीरेन्द्र पेगवाल, अनूप पाल, ताहिर हुसैन, जाकिर हुसैन, अयूब हसन आदि थे।
ट्रैक्टर रैली से हाईवे पर लगा जाम
डोईवाला। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आहूत ट्रैक्टर रैली से हाईवे पर जाम की स्थिति रही। काफी संख्या में ट्रैक्टर होने से हाईवे पर जाम लग गया। जिससे पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य हाईवे और लच्छीवाला रेलवे पुल के नीचे से यातायात शुरू होने पर राहत मिली। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो पाया।

ट्रैक्टर रोकने के लिए लेटे पुलिसकर्मी को हटाते प्रदर्शनकारी।- फोटो : RISHIKESH

प्रदर्शनकारी किसानों को समझाती पुलिस।- फोटो : RISHIKESH

ट्रेक्टर ट्राली से प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : RISHIKESH