फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raise the water level of the Ganges in Rishikesh, authorities issued alerts

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Raise the water level of the Ganges in Rishikesh, authorities issued alerts
गंगा 20 सेमी नीचे बही - फोटो : file photo

लगातार हो रही बारिश से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी तटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। ऋषिकेश में गंगा वार्निंग लेबल से 20 सेमी नीचे बह रही है। चंद्रभागा नदी भी उफान पर है। पुलिस और नगर प्रशासन ने नदी तटों पर ध्वनि यंत्रों से अलर्ट जारी किया है। शनिवार रात त्रिवेणी घाट स्थित जल पुलिस चौकी में पानी घुस गया। रात को जल पुलिस टीम को चौकी खाली करनी पड़ी।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर 339.36 मीटर था। जो शाम छह बजे तक घटकर 339.30 मीटर जा पहुंचा। गंगा का वार्निंग लेवल 339.50 मीटर है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने गंगा तटों पर बसे किसी भी बस्ती को खाली नहीं कराया है। एसडीएम कुुुसुम चौहान, सीओ चंद्रधर अंथवाल ने त्रिवेणी घाट और चंद्रभागा के किनारे जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तटीय इलाकों में बसे लोगों से गंगा किनारे न जाने की अपील की है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के शंकर क्षेत्री ने बताया कि ऊपरी चौकियों की रिपोर्ट के अनुसार गंगा के जल स्तर में शाम तक तीन-चार सेंटीमीटर का इजाफा हो सकता है। फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों से ऊपर बह रही गंगा
लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणी घाट गंगा का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हो गए हैं। पानी गंगा घाटों से कई मीटर ऊपर बह रहा है। बावजूद इसके लोग गंगा घाटों पर बेरोकटोक आवागमन कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed