{"_id":"6a451ba8c33a9773350e8fa4","slug":"rain-waterlogging-in-various-places-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143298-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पहली ही बारिश में जगह-जगह हुआ जलभराव, खुली नगर निगम की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पहली ही बारिश में जगह-जगह हुआ जलभराव, खुली नगर निगम की पोल
Wed, 01 Jul 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
07 -आर्दश ग्राम में हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते दोपहिया वाहन चालक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सड़कें बनीं तालाब: मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक पानी भरा, लोगों का पैदल चलना हुआ दूभर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। बुधवार सुबह से हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया, जबकि वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन से दून तिराहा तक सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी खतरे के बीच सफर करना पड़ा। स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि यदि मानसून से पहले नालियों और नालों की समुचित सफाई कराई जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।
उनका कहना है कि देहरादून रोड से दून तिराहा तक कई स्थानों पर नालियों पर अतिक्रमण कर रैंप और लोहे की जालियां लगा दी गई हैं। बारिश के दौरान इनमें कूड़ा फंस जाने से पानी की निकासी रुक जाती है। सड़क पर बरसात का पानी बहने लगता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों पर पानी के छींटे तक पड़ जाते है।
विज्ञापन
बारिश के चलते आदर्श ग्राम से आईएसबीटी जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव रहा। वहीं हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी से कोयल घाटी जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -
कोट-
नाली और नालों पर हुए अतिक्रमण को टीम भेज कर हटवाया जाएगा। जिससे बारिश का पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क तक नहीं आएगा। नाला गैंग की टीम को गठित किया गया है। सफाई करवाई जाएगी। - शंभू पासवान, मेयर, नगर निगम ऋषिकेश