फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raila aroused was in Tirthnagri pilgrims

तीर्थनगरी में उमड़ा श्रद्धलुओं का रैला

Tue, 10 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 10 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raila aroused was in Tirthnagri pilgrims
चारधाम के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

चारधाम यात्रा के प्रति बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं का रुझान देखते ही बन रहा है। बीटीसी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र के आठ काउंटर में पंजीकरण के लिए लगातार बढ़ती भीड़ इसकी बानगी है। सोमवार को पंजीकरण के बाद 85 वाहनों से 28 सौ तीर्थयात्रियों का जत्था आस्था पथ की ओर रवाना हुआ।

विज्ञापन


सात मई को उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत के बाद से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थनगरी का रुख कर रहे हैं। सोमवार को तीसरे दिन बीटीसी स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र के काउंटर पर सुबह से तीर्थयात्रियों की भीड़ रही, जो कतार में खड़े होकर बारी बारी से पंजीकरण कराते रहे।
विज्ञापन


काउंटर पर दबाव बना तो मोबाइल वैन में पंजीकरण की व्यवस्था की गई। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्रियों का दबाव बढ़ने पर पर्यटक पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि तड़के पांच बजे से रात आठ बजे 3971 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि सोमवार को 85 बसों से आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान के 2800 तीर्थयात्री चारधाम के लिए रवाना हुए। मंगलवार को यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। वाहनों की बुकिंग का सिलसिला बना हुआ है।


सुरक्षित यात्रा के प्रति किया जागरुक
मुनिकीरेती थाना पुलिस ने सोमवार को चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहन चालकों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन और गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली में पुलिस ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के बाबत शपथ पत्र भी वितरित किए। थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सुरक्षित यात्रा को लेकर पुलिस सतर्कता रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed