फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rahul Gandhi's visit over the preparations intensify

राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारियों तेज

Sun, 15 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर।
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर। Updated Sun, 15 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's visit over the preparations intensify
राहुल गांधी - फोटो : Demo Pic

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 16 जनवरी को गुमानीवाला में कांग्रेस का सम्मेलन में पहुंचेंगे। सम्मेलन में 10 से लेकर 12 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। राहुल दो घंटे तक सम्मेलन में रहेंगे। इस दौरान राहुल कार्यकर्ताओं से विधानसभावार चुनाव रणनीति के बारे में संवाद करेंगे। सम्मेलन के लिए पार्टी अंतिम रूप देने में जुट गया है।

विज्ञापन


सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों की एसपीजी से एक दौर की वार्ता भी हो चुकी है। ऋषिकेश गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में 16 जनवरी को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन के जरिए राहुल गांधी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


उनके दोगपहर12.30 बजे राहुल गांधी जौलीग्रांट हवाई अड्डे से आईडीपीएल पहुंचेंगे। इसके बाद गुमानीवाला स्थित सम्मेलन स्थल पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी को सम्मेलन के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसबी स्कूल परिसर में सम्मेलन के लिए पांडाल सजने का काम शुरू हो गया है। सम्मेलन स्थल पर बूथ कमेटियों, ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के 10 हजार पदाधिकारी और लगभग 1500 पीसीसी पदाधिकारियों तथा अन्य शीर्ष नेतृत्व के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed