फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Raghav crowned city topper

Rishikesh News: राघव के सिर सजा सिटी टॉपर का ताज

Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 01 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Raghav crowned city topper
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घो​षित होने पर विद्यालय परिसर में खुशी व्यक्त कर - फोटो : Archive
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से क्लास 10वीं (आईसीएसई) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के छात्र राघव ने हाईस्कूल में शहर टॉप किया। विद्यालय का लगातार 13 सालों से दबदबा है।
विज्ञापन

आरपीएस के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 40 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। हाईस्कूल में राघव चोपड़ा 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


ओमकारानंद सरस्वती निलयम विद्यालय मुनि की रेती में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सफल छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और परिजनों को दिया। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। वहीं, छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने भी हर्ष जताया। परिणाम के बाद विद्यालय और घरों में मिठाइयां बांटी गईं और परिजनों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की प्रधानाचार्या नंदिनी उनियाल और मॉडर्न स्कूल ढालवाला के प्रधानाचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीया ज्वाइलकर ने 90 प्रतिशत, रुद्र सिंह भंडारी ने 89.2 प्रतिशत, रोमिका नेगी ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

संस्था के अध्यक्ष और निदेशक रवि जुयाल, डॉ. ज्योति जुयाल ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अगापे मिशन स्कूल गुमानीवाला का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रमिनी भंडारी ने बताया कि सक्षम कंसवाल ने 96 प्रतिशत, आदित्य नेगी ने 92.4 प्रतिशत, ईशिका ने 92.2 प्रतिशत, प्राची राणा ने 90.2 प्रतिशत, ऋषिका नौटियाल ने 86 प्रतिशत, तेजस्विनी ने 90 प्रतिशत, सिद्धि छलेरिया ने 90 प्रतिशत, अवंतिका ममगाईं ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में 159 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भव्य जैन ने 95.4 प्रतिशत, श्रेया अग्रवाल ने 95.2 प्रतिशत, शौर्य रावत ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 22 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुमारी सोमशेखरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों, विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed