{"_id":"617aff3e41aa362aaa5509e5","slug":"race-runner-for-environmental-protection-rishikesh-news-drn3947084117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को लेकर शहर में दौड़े धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को लेकर शहर में दौड़े धावक
विज्ञापन
नगर निगम में आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाती मेयर अनीता ममगाईं और हिमालयन अस्पताल जौलीग्र?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के संदेश को लेकर शहर में मैराथन का आयोजन किया गया। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के कुलपति विजय धस्माना और मेयर अनीता ममगाईं ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
सुबह साढ़े सात बजे नगर निगम प्रांगण से मैराथन शुरू हुई। यह मैराथन नगर निगम से हरिद्वार रोड, परशुराम चौक, हीरालाल मार्ग, पुराना रेलवे स्टेशन, डीजीबीआर चौक आशुतोष नगर, देहरादून रोड, देहरादून रोड तिराहा से हरिद्वार रोड नगर निगम परिसर में आकर समाप्त हुई। मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमें दीपक सिंह प्रथम, मनमीत द्वितीय और विकास नेगी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि विकास नेगी, विजय सिंह, कार्तिक कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बालिका वर्ग में ममता, खुशी सैनी, श्रेया डिमरी, प्रतिभा पुंडीर, शालू निशांत और मंजू को 1100 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया। डॉक्टर धस्माना ने मैराथन में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मेयर अनीता ममगाई ने कहा कि प्रतियोगिता जीतना नहीं उसमें खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाना हम सबका कर्तव्य है। मैराथन के दौरान यातायात पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिस रास्ते पर मैराथन हो रही थी उस रास्ते का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, सफाई निरीक्षक धीरेंद दत्त सेमवाल आदि थे।