{"_id":"5d38b54a8ebc3e6c914ab48c","slug":"pursue-second-list-for-graduate-first-semester-entry-rishikesh-news-drn3140592174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए दूसरी सूची चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के लिए दूसरी सूची चस्पा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में विज्ञान और कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर के लिए सामान्य वर्ग की सभी सीट भर गई हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए दूसरी सूची चस्पा होने के बाद प्रवेश शुरु हो गए हैं।
डोईवाला महाविद्यालय में विज्ञान और कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अब आरक्षित वर्ग की सीट शेष रह गई हैं। सामान्य वर्ग की सभी सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। विज्ञान जेडबीसी वर्ग में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और एससी कोटे की सीटें भर गई हैं। वहीं विज्ञान पीसीएम वर्ग में भी सामान्य वर्ग की सभी सीटें फुल हो गई। कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर में सामान्य और ओबीसी वर्ग की सीटें भर गई। एससी वर्ग के लिए पांच और एसटी वर्ग की दो सीटें अभी रिक्त हैं। इसी तरह से बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए बुधवार को प्रवेश के लिए दूसरी सूची चस्पा होने के बाद के बाद प्रवेश शुरू हो गए हैं। डोईवाला महाविद्यालय में विज्ञान और कॉमर्स प्रथम सेमेस्टर लेने के लिए काफी संख्या में ऋषिकेश, छिद्दरवाला, श्यामपुर, थानो, रानीपोखरी आदि क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। डोईवाला महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. एसके कुड़ियाल ने बताया कि जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।